फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger terror

बाइफरकेशन कॉलोनी में पहुंचा बाघ, बछडे़ को मार डाला

Tue, 07 Apr 2020 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
tiger terror
माधोटांडा। बराही रेंज के अंतर्गत हल्दीडेंगा और बाइफरकेशन क्षेत्र में बाघ की दहशत लगातार बढ़ रही है। जंगल से बाहर निकला बाघ बाइफरकेशन स्थित हरदोई ब्रांच नहर हेड के डौले पर पहुंच गया और घास चर रहे एक बछडे़ को अपना निवाला बना लिया। डौले के दूसरी ओर मौजूद लोगों ने शोर शराबा किया तो बाघ जंगल की ओर निकल गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की बाइफरकेशन कॉलोनी जंगल के बीच में बनी हुई है। जंगल से सटे इलाके में ही नहरों का जाल बिछा है। तार फेंसिंग की व्यवस्था न होने के कारण अक्सर कॉलोनी में बाघ, भालू समेत हिंसक वन्यजीवों की चहलकदमी बनी रहती हैं। इधर रविवार अपराह्न कॉलोनी परिसर में कल्लू का मवेशी रोजाना की तरह हरदोई ब्रांच नहर हेड के निकट डौले पर घास चर रहे थे। इस बीच जंगल से बाहर निकला बाघ वहां पहुंच गया। बाघ ने एक बछडे़ पर हमला कर उसे निवाला बना लिया। डौले के दूसरी ओर मुकेश कुमार के परिजन खडे़ थे। बाघ देख सभी ने शोर शराबा शुरू किया। इस पर बाघ बछडे़ के शव को छोड़ जंगल की ओर निकल गया। जानकारी होते ही स्थानीय वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। गड्ढा खोदकर बछडे़ के शव को दफना दिया गया। दोपहर के वक्त ही बाघ के आने से कॉलोनी के लोगों में दहशत है। रेंजर डीके गोयल ने बताया कि बाइफरकेशन के वनकर्मियों को निगरानी तेज करने के निर्देश दिए गए है। कॉलोनी के लोगों को भी सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

दो शावको संग बाघिन को देख राहगीर के उड़े होश
माधोटांडा। हल्दीडेंगा क्षेत्र में तीन दिन से बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। तराई क्षेत्र से एक राहगीर बाइफरकेशन मार्ग से माधोटांडा आ रहा था। बाइफरकेशन और हल्दीडेंगा के बीच पहुंचते ही अचानक जंगल से बाघिन दो शावको के साथ मार्ग पर आ गई। ऐसा देख राहगीर के होश उड़ गए, हालांकि पानी न होने के चलते बाघिन और शावक नहर पार कर दूसरी ओर निकल गए। राहगीर ने जंगल पार कर इसकी जानकारी खेतों पर कार्य कर रहे लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed