फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger reserve tourism

टाइगर रिजर्व के सातवें पर्यटन सत्र में पहले दिन ही बना रिकॉर्ड

Mon, 02 Nov 2020 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Tiger reserve tourism
चूका बीच की कैंटीन में व्यंजन का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के सातवें पर्यटन सत्र के पहले दिन ही पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। पहले दिन स्कूली बच्चों समेत 1250 से अधिक सैलानियों ने प्रकृति और वन्यजीवों को करीब से देखा। चूका बीच पहुंचे सैलानियों में खासा उत्साह देखा गया। पहले दिन वनकटी रोड स्थित टाइगर रिजर्व के सिग्नेचर गेेट से जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इस दौरान पीटीआर की वेबसाइट भी लांच की गई।
विज्ञापन

कोरोना काल में शासन से अनुमति मिलने के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व रविवार को सैलानियों के लिए खोल दिया गया। इसको लेकर टाइगर रिजर्व के अफसरों ने पिछले कई दिनों से तैयारियां शुरू कर दी थी। वनमंत्री के शुभारंभ के बाद वाहनों को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, डीएम पुलकित खरे, एसपी जय प्रकाश, डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने झंडी दिखाकर महोफ रेंज रवाना किया। महोफ रेंज स्थित प्रकृति शिक्षण केंद्र और गेट का भी जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। महोफ रेंज से सैलानी बसों, सफारी और जिप्सी से चूका बीच पहुंचे।
विज्ञापन

डीडी नवीन खंडेलवाल ने स्कूली बच्चों समेत अन्य सैलानियों से भी बातचीत की। सैलानियों में जिले के अलावा आसपास जिलों से भी सैलानी पहुंचे। चूका बीच में सैलानियों ने प्रकृति को बेहद करीब से देखा और जाना। चूका बीच में खुली कैंटीन पर जमकर लोगों ने खानपान की वस्तुओं का लुत्फ उठाया। आवागमन के दौरान पर्यटकों को हिरन, जंगली सुअर, मोर समेत अन्य वन्यजीवों को देखा। शुभारंभ के दौरान प्रशिक्षु डीएफओ विकास नायक, एसडीओ उमेश चंद्र राय, प्रवीण खरे, रेंजर आरिफ जमाल, विमल कुमार सिंह, चंद्रसेन मौर्या, सुरेश गौतम, मोहित सिंह, सर्वेश कुमार, प्रमोद कुमार समेत टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोबेनियर शॉप पर सैलानियों ने की खरीदारी
सैलानियों के टाइगर रिजर्व के सफर को यादगार बनाने के लिए शहर स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान के समीप सोबेनियर शॉप खोली गई। यहां सैलानियों ने वाइल्ड लाइफ से जुड़ी टीशर्ट, कैंप और अन्य सामान की जमकर खरीदारी की।
सातवें पर्यटन सत्र में टूटे रिकॉर्ड
टाइगर रिजर्व के सातवें पर्यटन सत्र में पिछले सारे रिकार्ड टूट गए। अभी तक पर्यटन सत्रों के पहले दिन अधिकतम 1000 के आसपास सैलानी ही पहुंचे, मगर सातवें पर्यटन सत्र के पहले दिन स्कूली बच्चों समेत 1250 सैलानी चूका बीच में सैर सपाटा करने पहुंचे।
चूका बीच में उत्साहित दिखे सैलानी
टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा पर्यटन सत्र के पहले दिन सैलानियों को वाहन से लेकर चूका बीच तक भ्रमण करने की व्यवस्था निशुल्क मुहैय्या कराई गई। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक चूका बीच पहुंचे। रविवार शाम करीब चार बजे चूका बीच में मेले जैसा माहौल देखा गया। सैलानियों में सर्वाधिक उत्साह स्कूली बच्चों में ही देखा गया।
डीएम से लेकर युवाओं में सेल्फी का रहा खासा उत्साह
चूका बीच पर सैलानियों में सेल्फी लेने का खासा उत्साह देखा गया। अधिकतर सैलानी चूका बीच में हरी-भरी वादियों के साथ सेल्फी लेते देखे गए। परिवार समेत आए सैलानियों ने सेल्फी ली। इस मामले में डीएम पुलकित खरे भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने महोफ स्थित सेल्फी प्वाइंट पर डीडी के साथ सेल्फी ली।

पीटीआर की वेबसाइट और डाक्यूमेंटरी हुई लांच
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीटीआर के डीडी नवीन खंडेलवाल लंबे समय से प्रयासरत हैं। उन्हीं के प्रयासों से पीलीभीत टाइगर रिजर्व की वेबसाइट तैयार की गई। शुभारंभ के मौके पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व डॉट इन और डॉक्यूमेंटरी को लांच किया गया।

चूका बीच पहुंचकर सैर करते जनप्रतिनधि और अफसर।

चूका बीच पहुंचकर सैर करते जनप्रतिनधि और अफसर।- फोटो : PILIBHIT

 

महोफ रेंज में बने सेल्फी प्वाइंट पर टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संग सेल्फी लेते डीएम।

महोफ रेंज में बने सेल्फी प्वाइंट पर टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संग सेल्फी लेते डीएम।- फोटो : PILIBHIT

 

बनकटी रोड पर सिग्नेचर गेट पर लगी इसी स्क्रीन के माध्यम से वनमंत्री  दारा सिंह चौहान ने किया शुभार?

बनकटी रोड पर सिग्नेचर गेट पर लगी इसी स्क्रीन के माध्यम से वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने किया शुभार?- फोटो : PILIBHIT

 

बनकटी रोड स्थित टाइगर रिजर्व के सिग्नेचर गेट पर झंडी दिखाकर वाहन रवाना  करते जनप्रतिनिधि और अफसर?

बनकटी रोड स्थित टाइगर रिजर्व के सिग्नेचर गेट पर झंडी दिखाकर वाहन रवाना करते जनप्रतिनिधि और अफसर?- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed