फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger Reserve in the buffer zone would Plantation

टाइगर रिजर्व के बफर जोन में होगा पौधरोपण

Fri, 22 May 2015 11:15 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 22 May 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
बरसात आने के साथ ही वन विभाग ने पौधरोपण की तैयारियां शुरू कर दी है। इसको
विज्ञापन
लेकर लखनऊ में हुई बैठक में टाइगर रिजर्व के बफर जोन में भी पौधरोपण कराने का निर्देश प्रमुख सचिव ने किए हैं। इसके लिए टाइगर रिजर्व को 100 हेक्टेअर का लक्ष्य दिया गया है।
टाइगर रिजर्व बनने के बाद जंगल क्षेत्र में पेड़ों के कटान एवं नए पौधरोपण पर रोक लगा दी गई थी। इससे माना जा रहा था कि अब पीलीभीत के जंगलों में नया पौधरोपण नहीं हो सकेगा। इसकी भरपाई केवल सामाजिक वानिकी विभाग में पौधारोपण से की जाएगी, लेकिन लखनऊ में पौधारोपण को लेकर हुई बैठक में प्रमुख सचिव (वन) ने सामाजिक वानिकी के साथ टाइगर रिजर्व में भी पौधरोपण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व में केवल कोर एरिया में ही हर प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। बफर क्षेत्र में पौधरोपण किया जा सकेगा। इसके लिए इस वर्ष 100 हेक्टेअर का लक्ष्य दिया गया है। पौधरोपण का लक्ष्य मिलने के बाद विभाग ने बफर जोन में खाली पड़े स्थान को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। इसमें महोफ रेंज के कुछ भाग के साथ बराही के फैजुल्लागंज में पौधरोपण कराए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं सामाजिक वानिकी विभाग द्वारा जिले में 168 हेक्टेअर में पौधरोपण का लक्ष्य है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया टाइगर रिजर्व के लिए 100 हेक्टेअर में पौधरोपण कराने के निर्देश मिले हैं। बफर जोन में स्थान चिन्हित कर बरसात शुरू होते ही पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed