फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger

बाघ ने नहीं, तेंदुए ने जंगल के अंदर किया था ग्रामीण पर हमला

Mon, 16 Sep 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
tiger
पीलीभीत। सिमरा ताल्लुके महाराज निवासी मोहम्मद हनीफ पर बाघ ने नहीं, बल्कि तेंदुए ने हमला किया था। वन विभाग के अफसरों ने यह दावा जांच पड़ताल के बाद किया है। उनका कहना है कि हमला बराही रेंज के अंतर्गत सिमरा गांव की सीमा में नहीं, बल्कि जंगल में एक किलोमीटर अंदर हुआ था। जांच में जंगल में करीब एक किमी अंदर घटना के संबंधित साक्ष्य मिलने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिमरा ताल्लुके महाराजपुर गांव निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद हनीफ जंगल की सीमा से सटे खेत से शनिवार शाम करीब पांच बजे मवेशियों के लिए घास काट रहा था। बकौल हनीफ, इसी दौरान उस पर झाड़ियों निकले बाघ ने हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। इधर, बराही रेंजर के नेतृत्व में टीम ने जांच की तो घटना जंगल में करीब एक किमी अंदर की पाई गई। हमला भी बाघ का नहीं तेंदुए का निकला। रेंजर के मुताबिक, मौके पर घटना से संबंधित साक्ष्य भी मिले हैं। इसकी रिपोर्ट विभागीय अफसरों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


तो जंगल के अंदर कैसे चला गया हनीफ
हनीफ पर हुए हमले की घटना को भले ही विभागीय अफसर जंगल के एक किमी अंदर की बता रहे हो, लेकिन इससे जंगल की सुरक्षा में चूक साफ उजागर हुई है। जहां एक ओर अफसर वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जंगल में अवैध घुसपैठ पर रोक लगाने के दावे कर रहे हैं, इसके बावजूद घुसपैठ जारी है। सवाल यह है कि हनीफ एक किमी जंगल के अंदर कैसे पहुंच गया? गश्त की जिम्मेदारी संभाल रहे वनकर्मियों को इसकी भनक क्यों नहीं लग सकी?
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान घटना जंगल के करीब एक किमी अंदर की निकली है। ग्रामीण सीक घास काटने के लिए जंगल के अंदर गया था और तेंदुए ने उस पर हमला किया है। मौके पर घायल की चप्पलें व काटी गई सीक भी बरामद हुई है। - वजीर हसन, रेंजर, बराही रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed