{"_id":"58d91a2c4f1c1b437763df0d","slug":"tiger-made-a-calf-nivala-found-dead-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने बछड़े को बनाया निवाला, सड़क पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने बछड़े को बनाया निवाला, सड़क पर मिला शव
Mon, 27 Mar 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 27 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बाघ ने बछड़े को बनाया निवाला, सड़क पर मिला शव
Link Copied
पताबोझी गांव निवासी तिलकराम के बछड़े को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। मृत बछड़ा सड़क पर पड़ा मिला। इधर, सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों से लोगों ने जमकर धक्कामुक्की की। मामला शांत होने पर वनकर्मी शव को कब्जे में ले सके। इधर, बाघ की लगातार चहल कदमी से क्षेत्र के लोग दहशत में है। सुबह बछड़े को ढूंढने निकले तिलकराम का बछड़ा भोलापुर गांव के समीप सड़क पर पड़ा मृत मिला। उसका कुछ हिस्सा नोचकर खाया हुआ था। तिलकराम ने बताया कि रात को बछड़ा पशुशाला में बंधा था। रात में किसी समय बछड़ा खुलकर खेतों की ओर चला गया। सोमवार सुबह बछड़ा पशुशाला में नहीं दिखा तो तलाश शुरू कर दी। उधर, गांव भोलापुर निवासी छत्रपाल ने बताया कि बाघ ने रात को उसके दरवाजे पर भी पंजा मारा और दहाड़ा था। बाघ द्वारा बछड़े को शिकार बनाने का पता लगने पर भोलापुर और आसपास गांवों के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृत बछड़े को उठाकर ले जाने की कोशिश की ग्रामीण विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने वनकर्मियों से धक्का मुक्की भी की। हालांकि कुछ लोगों के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए। इसके बाद वनकर्मी मृत बछड़े को उठाकर ले जा सके। बाघ की चहल कदमी से क्षेत्र के लोग दहशत में है। बाघ को जंगल में न खदेड़े जाने को लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।