फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger in the forest chasing Try working forest guard

बाघ को जंगल में खदेड़ने के प्रयास में जुटे वनकर्मी

Sat, 17 Oct 2015 10:29 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sat, 17 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

गांव पताबोझी और टांडा छत्रपति के समीप खेतों में बाघ की चहल कदमी से लोग दहशत में हैं। सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम ने पहुंचकर पगमार्ग देखे। सामाजिक वानिकी और हरीपुर रेंज की टीम ने बाघ को जंगल में खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाघ खेतों में छिप गया। सामाजिक वानिकी के रेंजर हसीन अहमद ने बताया कि शनिवार को गांव पताबोझी और टांडा छत्रपति के समीप खेतों में बाघ देखा गया। इसकी सूचना पर टीम को भेजकर बाघ के पदचिन्ह ट्रेस कराए गए। उन्होंने बताया कि मौके पर बाघ और कुत्ते के पदचिन्ह मिले। बाघ को जंगल में खदेड़ने को पीपा बजाकर शोर किया गया, लेकिन बाघ एक गन्ना के खेत में घुस गया। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed