{"_id":"8019d3555104accff53c0943ddad0ad7","slug":"tiger-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलइैया फार्म पर दिखा बाघ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलइैया फार्म पर दिखा बाघ
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 11 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को फुलइैया फार्म निवासी रविंद्र सिंह बेदी के खेत पर मजदूर सुबह गन्ना छीलने गए थे। इस दौरान मजदूरों ने गन्ने के पास वाले खेत में खड़ी मटर की फसल में बाघ की चहलकदमी देखी। इस पर मजदूर काम छोड़कर शोर मचाते हुए खेत से भाग गए। उन्होंने फार्मर के घर पहुंचकर बाघ होने की सूचना दी, जिस पर ग्रामीणों को साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे। यहां उन्हें बाघ तो नहीं मिला, लेकिन मटर के खेत में बाघ के पंजों के निशान मिले, जो खेत से होते हुए उत्तराखंड की सीमा पर बहने वाले नाले तक स्पष्ट नजर आ रहे थे। खेतों में बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन