फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger attacked 10 year old girl in Pilibhit dead body found in forest

पीलीभीत में ग्रामीण दहशत में: बाहर खेल रही बच्ची को जंगल में खींच ले गया बाघ, लहूलुहान अवस्था में मिला शव

Thu, 27 Jul 2023 10:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कलीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कलीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Jul 2023 10:13 PM IST
सार

ग्रामीणों के मुताबिक एकाएक बाघ जंगल से बाहर निकल आया और हमला कर बेबी को मुंह में दबा कर खींच ले गया। बाघ के हमले को देख बच्चे चीखते हुए घरों की तरफ भागे।

विज्ञापन
Tiger attacked 10 year old girl in Pilibhit dead body found in forest
बेबी को मुंह में दबाकर ले गया बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के पीलीभीत स्थित माधोटांडा के सेल्हा गांव में घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची पर बाघ ने हमला कर दिया और खींच कर जंगल में ले गया। घटना के बाद इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने जंगल में करीब डेढ़ सौ मीटर अंदर बच्ची का शव बरामद किया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बराही रेंज के वन कर्मी जांच पड़ताल में जुटे हैं। बाघ को लेकर सेल्हा गांव में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन

माधोटांडा का सेल्हा गांव बराही रेंज के जंगल से सटा है। गांव निवासी झंटू का घर जंगल सीमा के नजदीक है। बृहस्पतिवार को झंटू मजदूरी करने रुद्रपुर गया हुआ था। उनकी पुत्री बेबी (10) देर शाम घर के बाहर पड़ोस के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक एकाएक बाघ जंगल से बाहर निकल आया और हमला कर बेबी को मुंह में दबा कर खींच ले गया। बाघ के हमले को देख बच्चे चीखते हुए घरों की तरफ भागे। पता चलने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और लाठी डंडे लेकर जंगल में घुसे। काफी देर तलाशी के बाद जंगल में करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर बेबी का शव बरामद हुआ। उसके गर्दन पर पंजे के गहरे घाव मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बाघ गांव में न घुस आए, ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल सीमा पर एकत्र हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बेबी एक भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसका शव मिलने के बाद मां पूजा का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

ग्रामीणों में आक्रोश, तार फेंसिंग व मुआवजे की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश। घटनाओं को रोकने के लिए तार फेंसिंग की मांग की जाने लगी। बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव दूरभाष से संपर्क बनाते रहे। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। रात साढ़े आठ बजे तक डिप्टी रेंजर आरिफ के नेतृत्व में तीन वन कर्मी मौके पर पहुंच सके थे।

माधोटांडा पुलिस ने बनाए रखी दूरी
बच्ची की मौत की सूचना के डेढ़ घंटे बाद भी माधोटांडा पुलिस निष्क्रिय दिखी। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण एकत्र होकर जंगल में बच्ची को तलाशी करते रहे। शव को बरामद करने के बाद जंगल से बाहर ले आया गया। लेकिन इसके बावजूद क पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed