{"_id":"585fd0ec4f1c1b2a41eeb1ae","slug":"tiger-attack-by-the-workers-a-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने किया मजदूरों पर हमला, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने किया मजदूरों पर हमला, एक घायल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल किनारे खेत में खाद डालने गए मजदूरों पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के पंजे लगने से एक मजदूर घायल हो गया। सूचना पर वनविभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। माला जंगल से सटी माला कॉलोनी (कंजा हरैया) निवासी हरे कृष्ण रविवार दोपहर करीब दो बजे जंगल किनारे स्थित एक खेत में अन्य लोगों के साथ मजदूरी पर खाद का छिड़काव कर रहा था। इस बीच जंगल से निकले बाघ ने मजदूरों पर हमला कर दिया। बाघ से बचने को सभी मजदूर इधर-उधर भागे, लेकिन इस बीच बाघ का पंजा हरे कृष्ण की जांघ पर लग गया। इससे वह घायल हो गया। अन्य मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। साथी मजदूर घायल हरे कृष्ण को उइाकर गांव ले गए। उसका गांव में ही इलाज कराया। शाम तक इसकी जानकारी वन विभाग तक पहुंच गई। इस पर डीएफओ कैलाश प्रकाश, माला रेंजर दिलीप श्रीवास्तव, सामाजिक वानिकी के पीलीभीत रेंजर गजेंद्र बहादुर यादव टीम के साथ गांव पहुंचे। वनाधिकारियों ने घायल व अन्य मजदूरों से घटना की जानकारी ली। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि खेत पर काम करने के दौरान हरेकृष्ण शौच करने चला गया था। यहां किसी जंगली जानवर को देखकर भागा, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। उसका मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की सच्चाई का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन