Pilibhit News: कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल
पीलीभीत के कलीनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर एक मैरिज होम के पास बृहस्पतिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। देर रात उपचार के दौरान तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक कलीनगर में लगे रामलीला मेले को देखकर घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।
कलीनगर में चार दिन से रामलीला मेला चल रहा है। बृहस्पतिवार को माधोटांडा क्षेत्र के गांव लोहरपुरी निवासी पवन (16) पुत्र नन्हेलाल गांव के ही भगवान स्वरूप (25) पुत्र भीमसेन व एक अन्य के साथ रामलीला मेला देखने आए थे। देर रात करीब दस बजे मेला देखकर तीनों युवक पूरनपुर कलीनगर मार्ग से घर लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2023: धनतेरस पर बन रहा प्रीति योग, राशि के अनुसार करें खरीदारी, चमकेगा भाग्य; जानें शुभ मुहूर्त
आमने-सामने से हुई टक्कर
कलीनगर के निकट एक मैरिज होम के पास युवकों की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक बाइक पर सवार पवन, भगवान स्वरूप और दूसरी बाइक पर सवार कलीनगर निवासी प्रदीप (25) पुत्र रामपाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया।
उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। प्रदीप कलीनगर चेयरमैन का रिश्तेदार बताए गए हैं। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।