फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   three friends killed due to vehicle collision on bisalpur pilibhit road

Pilibhit News: वाहन की टक्कर से बुलेट सवार तीन दोस्तों की मौत, शादी समारोह में जा रहे थे तीनों

Thu, 23 Feb 2023 09:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Feb 2023 09:30 AM IST
सार

बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग के पकड़िया मोड़ पर बुधवार रात तकरीबन 11 बजे किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 

विज्ञापन
three friends killed due to vehicle collision on bisalpur pilibhit road
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर पकड़िया मंगली मोड़ पर बुधवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से बुलेट बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीसलपुर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कटवारा निवासी दीपक कश्यप (19) बुधवार शाम बीसलपुर के गांव बिचपुरी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। यहां उसके दो दोस्त बीसलपुर के गांव रुरिया निवासी सूर्यप्रताप सिंह (20) और गांव टिकरी निवासी कुलदीप (21) भी पहुंचे थे। कुछ देर तक तीनों वहीं पर घूमते रहे। 

विज्ञापन

नहीं लगाया था हेलमेट 

बरात आने में कुछ देर थी। इसलिए तीनों बीसलपुर में आयोजित एक अन्य शादी समारोह में शामिल होकर आने की बात कहकर बुलेट से चल दिए। कोई भी हेलमेट नहीं पहना था। बुलेट दीपक के चचेरे भाई की थी। रात करीब दस बजे बीसलपुर मार्ग पर पकड़िया मोड़ के पास से गुजरते समय बुलेट अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक और सूर्यप्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस (डायल 112) घायल कुलदीप को बीसलपुर के अस्पताल लेकर जा रही थी, रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के बाद बीसलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   

क्षतिग्रस्त बुलेट को देख आशंका जताई जा रही है कि टक्कर जबरदस्त हुई है। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि सूर्यप्रताप के भाई अरुण की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  हादसे के बाद से तीनों युवकों के घरों में चीख पुकार मची हुई है। तीनों युवक अविवाहित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed