{"_id":"6738f1f93b8f040b4d0d41c7","slug":"three-employees-were-found-absent-during-inspection-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125693-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निरीक्षण में तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निरीक्षण में तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
चुर्रासकतपुर। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने शनिवार की दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जहां डॉक्टर और दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
एसडीएम के संज्ञान में आया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टॉफ के लोग बारी-बारी से अनुपस्थित रहते हैं। शिकायत की पुष्टि के लिए एसडीएम ने शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र की सफाई, पेयजल, अग्निशमन और प्रकाश की व्यवस्थाएं देखीं। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया।
जांच में पता चला कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कमलेश गंगवार, नर्स नीलू और विनीता अनुपस्थित थे। फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी और नर्स विनीता प्रतिकर अवकाश पर थीं। फार्मासिस्ट ने यह भी बताया कि प्रतिकर अवकाश का प्रार्थना पत्र नहीं होता है। नर्स नीलू के बारे में फार्मासिस्ट कोई जानकारी नहीं दे सके।
एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने पहुंचे मरीजों से शिकायतें पूछीं, लेकिन किसी ने कोई समस्या नही बताई। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी जाएगी। संवाद