फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three Chief Executive Engineers of Irrigation Department transferred

सिंचाई विभाग के तीन अधिशासी अभियंताओं का तबादला

Sun, 18 Jun 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 18 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
जनपद में सिंचाई विभाग की नहरों व बाढ़ का कार्य देखने वाले तीन अधिशासी अभियंताओं को हटा दिया गया। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिन्हाज अहमद को पदोन्नति कर अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। वहीं हेड वर्क्स खंड के दीपक यादव को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। सरकार बनने के बाद यह माना जा रहा था कि शारदा सागर व हेड वर्क्स खंड के अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो सकती है। वजह यह कि सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने शारदा सागर व गोमती उद्गम स्थल पर कराए कार्यों की जांच के आदेश देना बताया जा रहा था। वही हेड वर्क्स खंड द्वारा शारदा नहर पर कराए गए कार्यों की जांच के आदेश भी दिए गए थे। यह मामला शासन स्तर पर चल रहा है। इधर, हेड वर्क्स खंड के अधिशासी अभियंता दीपक यादव को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। शारदा सागर के अधिशासी अभियंता हरीश चंद यादव भी हटा दिए गए। उनके स्थान पर विनीत कुमार को भेजा गया है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिन्हाज अहमद का प्रमोशन हो गया। उन्हें अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। उनके स्थान पर शैलेंद्र कुमार की तैनाती की गई है। इधर, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण होने के बाद शारदा पर कार्य कराने वाले ठेकेदारों की बेचैनी बढ़ गई है। बताते हैं कि कार्य तो पूरे कर लिए गए, लेकिन बजट न मिलने से भुगतान नाम मात्र का हुआ है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed