फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three additional buses ran on Pilibhit-Shahjahanpur route

Pilibhit News: पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर तीन अतिरिक्त बसें चलीं

Fri, 11 Apr 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three additional buses ran on Pilibhit-Shahjahanpur route
पीलीभीत। पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर तीन अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को सहूलियत मिली है। अब तक इस मार्ग पर सिर्फ चार बसें संचालित थीं। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। यात्री डग्गामार वाहनों से सफर करने को मजबूर थे।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 112 बसों का संचालन दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, आगरा, हरिद्वार, बनारस समेत अन्य स्थानों के लिए किया जा रहा था। यात्रियों की संख्या को देखते हुए सबसे ज्यादा बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। शाहजहांपुर मार्ग पर महज चार बसों का ही संचालन किया जा रहा था। बसें कम होने से बरखेड़ा, बीसलपुर आदि से जिला मुख्यालय आवागमन करने वाले यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की दिक्कतों को देख डिपो के अधिकारियों ने इस मार्ग पर तीन नई बसों का संचालन शुरू किया है। यह तीनों बसें शाहजहांपुर से टनकपुर तक संचालित की जाएंगी। पूर्णागिरि जाने वाली श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ मिल सकेगा। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि शाहजहांपुर मार्ग पर तीन बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



नोडल अधिकारी के आने की सूचना पर दिनभर रही हलचल
रोडवेज डिपो के नोडल अधिकारी शुक्रवार को पीलीभीत डिपो का निरीक्षण करने आने वाले थे। इसको लेकर डिपो पर साफ-सफाई व्यवस्था से लेकर दस्तावेजों के रखरखाव का इंतजाम दुरुस्त किया गया। हालांकि नोडल अधिकारी शुक्रवार को यहां नहीं पहुंचे। मगर दिन भर अधिकारी के आने को लेकर यहां हलचल मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed