{"_id":"61e876ec6874a079c01d4075","slug":"threaten-of-sucide-by-woman-pilibhit-news-bly473055021","type":"story","status":"publish","title_hn":"-जब विवाहिता ने दी आत्म हत्या करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-जब विवाहिता ने दी आत्म हत्या करने की धमकी
विज्ञापन
--जब विवाहिता ने दी आत्महत्या करने की धमकी
परिवार परामर्श केंद्र में आए थे पति पत्नी और दोनों पक्ष
जब कुछ लोगों ने पति के साथ जाने के लिए दबाव बनाया तो महिला ने दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। तहसील सभागार में आयोजित परिवार परामर्श शिविर में भाग लेने से पहले कुछ प्रबुद्ध लोगों ने पति-पत्नी के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। पति के साथ हर हालत में जाने की बात सामने आने पर विवाहिता ने आत्महत्या करने की धमकी दे डाली।
बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव में एक युवती का विवाह शाहजहांपुर जिले के एक युवक से हुआ था। वैचारिक मतभेद होने के कारण दोनों में अनबन हो गई और उनका मामला परिवार परामर्श केंद्र पीलीभीत तक पहुंच गया। परिवार परामर्श केंद्र पीलीभीत के अधिकारियों ने उनका मामला तहसील सभागार में प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले परिवार परामर्श शिविर को स्थानांतरित कर दिया। बुधवार को दोनों पक्ष शिविर में काउंसलिंग के लिए भाग लेने आए थे। शिविर शुरू होने में देर होने पर कुछ प्रबुद्ध लोगों ने तहसील के सामने स्थित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंचायत करने का प्रयास किया। प्रबुद्ध लोगों ने विवाहिता पर अपने पति के साथ हर हालत में जाने का दबाव बनाया। विवाहिता ने पति के साथ जाने को साफ मना करते हुए कहा कि यदि उसे जबरन भेजा गया तो वह पति के घर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेगी। विवाहिता जोर जोर से बोलने लगी तभी मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। इसी बीच विद्यालय परिसर में खड़ी एक वरिष्ठ अधिकारी की गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एकत्र लोगों को विद्यालय परिसर से बाहर कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष तहसील सभागार में शुरू हुए परिवार परामर्श शिविर में चले गए। शिविर में भी उनके विवाद का निस्तारण नहीं हो सका। दोनों पक्षों को अगले बुधवार को दोबारा आने को कहा गया।