फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Threat of fourth wave looms, six more corona cases found

छह और करोनो के केस मिले, क्या हो गई चौथी लहर की शुरूआत

Tue, 21 Jun 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Threat of fourth wave looms, six more corona cases found
पीलीभीत। जिले में कोरोना केस फिर रफ्तार पकड़ने लगे हैं। सोमवार को छह नए केस सामने आए। पिछले चार दिनों में कोरोना संक्रमण के 22 मरीज मिल चुके हैं। गनीमत है कि इनमें कोई गंभीर रूप से बीमार नहीं है। दूसरी तरफ जिले में कोरोना की चौथी लहर कर खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

सोमवार को बीसलपुर में तीन, बिलसंडा में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा मरौरी और अमरिया में एक-एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई। ये लोग पिछले दिनों सरकारी अस्पताल में दवा लेने पहुंचे थे। रैंडम जांच में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी को होम आइसोलेट किया गया। इनके संपर्क में आने वाले 154 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 29 हो गई है। 17 मई को तीन, 18 मई को सात, 19 मई को पांच और सोमवार को छह केस को मिलाकर देखें तो पिछले चार दिनों में 22 केस मिल चुुके हैं। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए कोरोना को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। कोविड गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed