फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thirty fasts completed, Eid today.. Preparation for Namaz in Idgah and mosques is complete

तीस रोजे हुए पूरे, ईद आज..ईदगाह और मस्जिदों में नमाज की तैयारी मुकम्मल

Tue, 03 May 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Thirty fasts completed, Eid today.. Preparation for Namaz in Idgah and mosques is complete
बाजार में एक फुटवियर की दुकान पर ईद की खरीदारी करते लोग। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सोमवार को तीस रोजे मुकम्मल हो गए। अब मंगलवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह और शहर की मस्जिदों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गईं। ईद की खरीदारी को लेकर बाजार में काफी रौनक रही। देर रात तक दुकानों में भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

ईद का चांद न दिखने के कारण सोमवार को ईद नहीं हुई। सोमवार को रमजान के तीस रोजे पूरे हो गए। अब मंगलवार को पूरी अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की जाएगी। ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इजहार अहमद खां बरकाती ने बताया कि ईद उल फितर की नमाज मंगलवार को ईदगाह में सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। अगर बारिश के हालात बनते हैं तो नमाज जामा मस्जिद में अदा की जाएगी। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अरकान सैय्यद आसिफ अली कादरी व अकबर अहमद अंसारी ने बताया कि ईदगाह में व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गईं हैं। ईदगाह के अलावा बाकी मस्जिदों में नमाज होगी। ज्यादातर मस्जिदों में सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे तक नमाज होगी। अलग-अलग मस्जिदों का समय अलग-अलग रखा गया है। ईद को लेकर मुस्लिम समाज में काफी उत्साह नजर आया। सोमवार को रोजा इफ्तार के बाद बाजार में रौनक बढ़ी। लोग खरीदारी को निकले। खासतौर से सेवईं की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

दो साल बाद ईद के बाजार हुए गुलजार
कोरोना के कारण दो साल से ईद का त्योहार खुलकर नहीं मनाया जा सका। ईद की नमाज भी प्रतिबंधों के बीच अदा की गई। लॉकडाउन के चलते मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज नहीं हो सकी। बाजार भी सूने रहे। इस बार बाजार भी गुलजार है और ईदगाह और मस्जिदों में पहले की तरह एक साथ मिलकर नमाज पढ़ सकेंगे। एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे सकेंगे। कोरोना के चलते लोग एक दूसरे के घरों पर जाने से कतरा रहे थे। इस बार घरों में सिवइयों पर दावतें भी उड़ेंगी। वहीं शाम को लोग घरों की छतों पर चांद का दीदार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद की नमाज का समय
जामा मस्जिद सुबह 10 बजे, मस्जिद पक्की सराय सुबह 7.30, मस्जिद छीपियान सुबह 8 बजे, मस्जिद नईमी वकील (फीलखाना) सुबह 8 बजे, मस्जिद सूफी अनवर अली सुबह 7.15 बजे, मस्जिद पुलिया वाली (पकरिया) सुबह 8.30 बजे, मस्जिद पंजाबियान सुबह 8 बजे, मस्जिद जेलर साहब सुबह 7.30 बजे, मस्जिद आवास विकास सुबह 8 बजे, सुनहरी मस्जिद सुबह 8 बजे, मस्जिद लॉ कॉलेज सुबह 8, अंगूरी मस्जिद (मो. फारूख)सुबह 8.30 बजे, मस्जिद शाहजी मिया सुबह 9, मस्जिद अल्लाह हू मियां सुबह 9.30 बजे, हैदरी मस्जिद सुबह 7.45 बजे, मस्जिद कुरैशियान सुबह 8 बजे, बेलों वाली मस्जिद सुबह 9 बजे, मस्जिद मोटा पाकड़ सुबह 7.30 बजे, मस्जिद लोहा मंडी सुबह 6.30 मस्जिद पठानी सुबह 7.30 बजे।

ईदगाह पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जामा मस्जिद के शाही इमाम। संवाद

ईदगाह पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जामा मस्जिद के शाही इमाम। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed