फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Third death in the district due to elephant attack within 20 days

Pilibhit News: 20 दिन के अंदर हाथियों के हमले में जिले में तीसरी मौत

Tue, 17 Oct 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Third death in the district due to elephant attack within 20 days
गांव चत्तुआ में घटना के बाद लगी ग्रामीणो की भीड़ । स्रोत - ग्रामीण
पूरनपुर। जिले में अब तक बाघ और तेंदुआ जानलेवा साबित हो रहे थे। सालों से हाथी नेपाल से जिले के जंगलों मेंं आते और आसपास खेतों में फसलें खाने और नुकसान के बाद चले जाते थे, लेकिन अब पीलीभीत में हाथी भी जानलेवा होने लगे हैं। 20 दिन में हाथियों के हमले से जिले में यह तीसरी मौत है।
विज्ञापन

नेपाल की शुक्ला फंटा सेन्च्युरी से हाथी सालों से पीलीभीत के जंगलों में आ रहे हैं। हाथी जंगल से सटे खेतों में घुसकर फसलें खाते और रौंदते रहे हैं। झोंपड़ियों को तहसनहस करना, पंपिंग सेट के इंजनों को पलटना भी हाथियों की आदत में शुमार है। हाथी जानलेवा साबित नहीं होते थे, लेकिन नेपाल से आ रहे हाथी अब जानलेवा साबित होने लगे हैं।
विज्ञापन

बीती 26 सितंबर को पूर्व कलीनगर तहसील के गांव मूसापुर निवासी रमेश (४२) गांव टांडा छत्रपति निवासी बाबूराम व सुरेंद्र पर हाथियों ने हमला कर दिया था। इनमें सुरेंद्र और बाबूराम की मौत हो गई थी। घटना को अभी 20 दिन ही हुए थे कि रविवार की रात करीब एक बजे खेत में झोंपड़ी में सो रहे सेहरामई उत्तरी के गांव चलतुआ में हाथी ने हमला कर 60 वर्षीय किसान गोपी को मार डाला। हाथियों ने सूड़ से उठाकर गोपी को 20 मीटर दूर फेंक दिया था। घटना की जानकारी होने पर प्रधान अनिल कुमार समेत दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। आसपास के गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों में घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। गोपी के पत्नी सुमित्रा देवी के अलावा बेटा सीताराम, राधेश्याम, घनश्याम व बेटी चांदनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। घरवालों का कहना है कि वन विभाग लंबे समय से टालमटोल कर रहा है, जबकि हाथी पिछले 20 दिन से यहां उत्पात मचा रहे हैं। जोगराजपुर के बिजेंद्र शुक्ला, नवदिया दुर्जनपुर के बल्देव सिंह, गोविंदपुर के अमरनाथ, मोहनपुर के राजाराम आदि ने बताया कि हाथियों ने उनके खेत पिछले दिनों बर्बाद कर दिए। वन अफसरों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गांव चत्तुआ में घटना के बाद लगी ग्रामीणो की भीड़ । स्रोत - ग्रामीण

गांव चत्तुआ में घटना के बाद लगी ग्रामीणो की भीड़ । स्रोत - ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed