{"_id":"596a245a4f1c1ba1238b48d8","slug":"there-is-no-substitute-for-diligence-in-student-life-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं : डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं : डीएम
पीलीभीत।
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
छात्र जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं : डीएम
- फोटो : छात्र जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं : डीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनहर पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के मेधावियों को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। डीएम शीतल वर्मा ने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।
बेनहर पब्लिक स्कूल में हुए कैश अवार्ड समारोह का शुभारंभ डीएम ने दीप जलाकर किया। उन्होंने वर्ष 2016-17 में कक्षा 12 में उच्चतम स्कोर पाने वाले 14 छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही कक्षा 12 में ही शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले आठ छात्र छात्राओं को भी उन्होंने सम्मानित किया। डीएम ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों से कहा कि मेधावी छात्र के माता पिता होने के कारण उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उनका बच्चा इस सफलता को बनाए रखे इसके लिए उन्हें भी अपने बच्चे की देखरेख के साथ उत्साहवर्धन करना चाहिए। इससे पूर्व हेड गर्ल ऐश्वर्या व हेड ब्वाय कार्तिकेय ने डीएम का स्वागत किया। प्रधानाचार्य अल्पना कोहली ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में प्रशासक परविंदर सिंह सैहमी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रंजीत सैहमी, गुरदित सिंह सैहमी, करिश्मा सैहमी, डॉ. शोभा आरोरा, जीएस बिंद्रा, डा. विनय गर्ग, कोमल गुप्ता, मीतू शर्मा, नितिन कौशिक, अरविंद गोयल, विजय जायसवाल, शक्ति अग्रवाल, मनप्रीत सिंह, मनीषा सब्बरवाल आदि मौजूद थे।