{"_id":"685ae55bb58026cbdf05e72c","slug":"there-is-a-pile-of-garbage-in-the-market-premises-animals-also-increased-the-problem-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-138410-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंडी परिसर में गंदगी का अंबार, जानवरों ने भी बढ़ाई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंडी परिसर में गंदगी का अंबार, जानवरों ने भी बढ़ाई समस्या
विज्ञापन
मंडी परिसर में खराब सब्जियों को खाता गोवंश। संवाद
पीलीभीत। शहर की फल एवं सब्जी मंडी परिसर की सफाई व्यवस्था सिर्फ कागजों पर ही चकाचक है। चारों ओर कूड़े के ढेर, सड़ती सब्जियां और छुट्टा जानवरों के झुंड यहां आम बात है। ऐसे में ताजी सब्जियां खरीदने की चाहत में आने वाले लोगों को यहां काफी परेशानी होती है।
साफ-सफाई के नाम पर मंडी में अच्छा-खासा बजट खर्च किया जाता है। मगर सफाई सिर्फ कागजों पर ही दिखती है। रोजाना किसान ताजी सब्जियां लेकर पहुंचते हैं पर यहां दुकान लगाने के स्थान पर गंदगी मिलती है। जगह-जगह डाली गई सड़ी हुई सब्जियों से उठती दुर्गंध से ग्राहकों को दिक्कत झेलनी पड़ती है।
इसके अलावा सबसे बड़ी समस्या छुट्टा मवेशियों की है। सड़ी-गली सब्जियों से भूख मिटाने के लिए जानवर घूमते रहते हैं, जो यहां आने वालों पर कभी भी हमलावर हो जाते हैं।
विज्ञापन
--
कई बार मंडी प्रबंधन से आढ़त के बाहर कूड़ा उठाने के लिए कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
- वीरेंद्र सागर, आढ़त कर्मी
--
मंडी में नियमित सफाई नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायत की गई लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
- राजू, आढ़त कर्मी
--
मंडी में सफाई की व्यवस्था जल्द ही दुरुस्त कराई जाएगी। स्वयं निरीक्षण कर जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाएगा।
- प्रवीण अवस्थी, मंडी सचिव