फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There are vacancies, there are eligible candidates too, so why not recruitment?

रिक्तियां हैं योग्य अभ्यथी भी हैं तो फिर भर्तियां क्यों नहीं?

Sun, 05 Dec 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
There are vacancies, there are eligible candidates too, so why not recruitment?
पीलीभीत। चाहे किसानों की समस्याएं हो या फिर गन्ना मूल्य का मुद्दा हो सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर सवाल करने का कोई मौका नहीं चूक रहे। अब बेरोजगारी और रिक्तियों का मुद्दा उठाकर युवाओं के दर्द से जुड़ने के लिए ट्वीट कर रहे हैं। रेलवे में ग्रुप डी की भर्ती में हो रही देरी को लेकर उन्होंने पहला ट्वीट इसी महीने बृहस्पतिवार को किया था। दूसरा ट्वीट रविवार को आया। सांसद ने रिक्त पदों पर भर्ती में देरी का मुद्दा छेड़ते हुए पूरी व्यवस्था को सवालों के घेरे में लिया।
विज्ञापन

लखनऊ में कैंडल मार्च निकाल रहे युवाओं पर पुलिस के लाठी चार्ज का वीडियो शेयर करते हुए सांसद ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा- ये बच्चे भी मां भारती के लाल हैं। इनकी बात मानना तो दूर, कोई सुनने को तैयार नहीं है। आवाज उठाने पर इनके ऊपर ये बर्बर लाठीचार्ज हो रहा है। अपने दिल पर हाथ रखकर सोचिए क्या ये आपके बच्चे होते तो इनके साथ यही व्यवहार होता? आपके पास रिक्तियां भी हैं और योग्य अभ्यर्थी भी, तो भर्तियां क्यों नहीं?
विज्ञापन

यह है लाठीचार्च का मामला
राजधानी लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती मामला बीते काफी समय से गर्माया हुआ है। भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। भर्ती में धांधली का आरोप आवेदक लगा रहे हैं। शनिवार को सीएम आवास की ओर कैंडल मार्च निकालते समय आवेदकों पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने उन्हें लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस द्वारा पीटे जाने का वीडियो सांसद वरुण गांधी के ट्वीट के संग दिख रहा है। तमाम लोग उसे रीट्वीट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed