{"_id":"61c4b7decb6d4f13b81717e3","slug":"the-youth-was-beaten-up-in-the-superintendent-of-police-s-office-pilibhit-news-bly4702453179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक कार्यालय में युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में युवक को पीटा
विज्ञापन
पीलीभीत। कलक्ट्रेट में दो लोगों ने बृहस्पतिवार शाम एक युवक को कार से उतारकर लात घूसों से पीटा। वह जान बचाने के लिए युवक एसपी ऑफिस में घुसा तो वहां भी पीटा। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, हालांकि आरोपी हाथ नहीं आए हैं।
बीसलपुर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी प्रसून रानू ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रसून रानू ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी कार से बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी ड्राइवर अनूप के साथ कलक्ट्रेट में मिट्टी से संबंधित अनुमति लेने आया था। शाम साढे़ पांच बजे के करीब वहां रवि गंगवार और एक अज्ञात युवक ने उसकी कार को रोकने का प्रयास किया। जबरदस्ती कार रुकवाकर उतार लिया और लात घूसों से पीटते हुए गाली गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उन लोगों के चंगुल से छूटकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुस गया। मगर आरोपियों ने वहां भी नहीं छोड़ा और लात घूसों से पिटाई की। जब उसने शोर मचाया तो एक-दो पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। इसके बाद कोतवाली पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रसून रानू का कहना है कि एक आरोपी ने कार खरीदने के लिए 30 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये मांगने पर पहले भी झगड़ा कर चुका है। सीओ सुनील दत्त का कहना है एफआईआर में लेन देन का मामला लिखा है। दूसरे पक्ष ने छेड़छाड़ की बात कही थी, मगर कोतवाली नहीं पहुंचा। दोनों पक्ष सामने हों तो हकीकत साफ होगी। जांच कराई जा रही है।
मैं तो वहां था नहीं। कार्यालय भी बंद हो चुका था। शाम के वक्त में करीब छह बजे की घटना है। उस समय सिर्फ एक-दो सिपाही ही रहते हैं। किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट की जानकारी मिली है। इस मामले में सीओ को जांच सौंपी गई है। ताकि हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन
- दिनेश कुमार पी, पुलिस अधीक्षक