फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man returned from his in-laws' house hanging by making a noose of a sari, died

ससुराल से लौटा युवक साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया, जान गई

Sun, 15 May 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The young man returned from his in-laws' house hanging by making a noose of a sari, died
बिलसंडा। ससुराल से लौटा युवक घर में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रुरिया-घुरिया निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वह और उनका 28 वर्षीय छोटा भाई राधाकृष्ण मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार को छोटे भाई राधाकृष्ण अपनी ससुराल गांव लिलहर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार समेत गया था। ससुराल में ही किसी बात को लेकर उसका झगड़ा भी हुआ था। वह शुक्रवार देर शाम अकेले ही घर वापस आया। घर आकर वह अपने कमरे में चला गया। शनिवार की दोपहर तक जब उसने अपने घर का दरवाजा नहीं खोला तो उसके घर का दरवाजा खोलकर देखा गया। उसका शव कमरे में लगी बल्ली से साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed