फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man hanged, Maut

युवक ने फांसी लगाई, माौत

Tue, 17 Jan 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 17 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
 उत्तराखंड सीमा से सटे बालपुर माफी गांव में लिप्टस के पेड़ पर 25 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। परिवारीजनों के मुताबिक युवक मंदबुद्धि था, जिसने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे उत्तराखंड सीमा से सटे अमरिया थाना क्षेत्र के बालपुर माफी गांव निवासी मोहर सिंह के खेत में खड़े लिप्टस के पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा गया। उसके गले में मफलर का फंदा लगा हुआ था। युवक की शिनाख्त उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी अनिमेष कुमार के रूप में हुई। इसकी सूचना मिलने पर सितारगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसका पता लगने पर अनिमेष का छोटा भाई मिथुन व परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। घटनास्थल अमरिया थाना क्षेत्र का होने से वहां की पुलिस को भी बुला लिया गया। अमरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिवारीजनों ने बताया कि अनिमेष मंदबुद्धि था। वह बीमारी से तंग परेशान रहता था। वह सुबह सात बजे घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवारीजन बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कहकर कार्रवाई से इनकार कर रहे हैं। - निशांक शर्मा, सीओ सदर  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed