फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The workers gave a memorandum to the Naib Tehsildar

Pilibhit News: कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन

Fri, 11 Oct 2024 03:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
The workers gave a memorandum to the Naib Tehsildar
बीसलपुर तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता।स्रोत:क
बीसलपुर। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम नागेंद्र पांडेय को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अवधेश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में शीतलपुर क्षेत्र के लेखपाल का तबादला कराने, ग्राम पंचायत मरौरी खास में मनरेगा के कार्यों की जांच कराने और दोषियों को दंडित कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शीतलपुर क्षेत्र का लेखपाल पिछले तीन वर्षों से अपने क्षेत्र में जमा हुआ है, उसके भू-माफियाओं से भी संबंध हैं। आरोप है कि वह भू-माफियाओं को अनुचित लाभ पहुंचा रहा है। लेखपाल लोगों से कार्यों को करने के एवज में सुविधा शुल्क मांगता है। इस मौके पर संगठन के आंदोलन प्रभारी प्रेम सागर पटेल, राम सिंह यादव, बिलसंडा ब्लॉक प्रभारी गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed