{"_id":"57bde65b4f1c1b3e07d4eda1","slug":"the-women-said-when-the-police-just-take-the-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं बोलीं, सिर्फ पैसा लेने आती है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं बोलीं, सिर्फ पैसा लेने आती है पुलिस
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची शराब के धंधे खिलाफ अब आराजी बौरख गांव की महिलाओं ने ही मोर्चा खोला है। उन्होंने एसपी से मुलाकात कर गांव में खुलेआम हो रहे कच्ची शराब के धंधे की कलई खोली। धंधे से जुड़े लोगों के नाम भी दिए। महिलाओं ने कहा, पुलिस तो सिर्फ इन लोगों से पैसा लेने आती है।
बुधवार को न्यूरिया क्षेत्र के आराजी बौरख गांव की दर्जन भर महिलाएं पुलिस लाइन पहुंची। यहां उन्होंने एसपी से मुलाकात कर गांव में चल रहे कच्ची शराब के धंधे पर रोक लगाने की मांग की। एसपी को दिए शिकायत पत्र में महिलाओं ने बताया कि गांव में ही एक भट्ठे के पास मढै़या डालकर रोजाना शाम को चार से सात बजे तक कच्ची शराब खुलेआम बेची जाती है। इस धंधे में कई लोग शामिल हैं। पुलिस गांव में आती तो है लेकिन धंधेबाजों से पैसा लेने के लिए। पुलिस के सामने ही शराब की भट्ठियां चलती रहती हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता। गांव का कोई व्यक्ति विरोध करता है तो धंधेबाज उससे मारपीट करते हैं। पीड़ित महिलाओं ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसपी मुनिराज ने शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई कराने का आश्वसन दिया है। शिकायत करने वालों में पूजा, देवकी, गंगादेवी, प्रेमवती, आशादेवी, वीरवती, कलावती, लीलावती आदि थी।