{"_id":"5891ec954f1c1b0b13e81c72","slug":"the-training-took-place-between-chaos-mtdankarmion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के बीच हुआ मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के बीच हुआ मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के बीच हुआ मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व रात को व्यवस्थाओं में बदलाव के फरमान से अव्यवस्था फैल गई। मास्टर टेनर्स ने किसी तरह प्रशिक्षण की औपचारिकता निभाई। हालांकि मौखिक प्रशिक्षण के बाद ईवीएम चलाने का प्रशिक्षण ठीक ठाक रहा। विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त मतदान कर्मियों एवं जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए हैं। सोमवार को इन सभी को अलग अलग चरणों में प्रशिक्षण दिया जाना था। इसके लिए गत वर्षों की भांति मंडी समिति के टिनशेड में प्रशिक्षण हॉल बनाकर लाउडस्पीकर आदि लगाए गए थे लेकिन मंगलवार शाम को व्यवस्था देखने पहुंचे चुनाव प्रेक्षक ने मतदानकर्मियों के ग्रुप बनाकर प्रशिक्षण देने एवं लाउडस्पीकर बंद रखने के निर्देश दिए। इसके बाद टिनशेड में ही कनात लगाकर छोटे छोटे ब्लॉक बना दिए गए। बुधवार को इन ब्लाक में 100-100 मतदान कर्मियों को बैठाकर मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देना था लेकिन दो ब्लाकों के बीच मात्र एक कपड़े की कनात की दीवार होने के कारण काफी शोर गुल रहा जिससे प्रशिक्षकों की आवाज ही सभी तक नहीं पहुंच पा रही थी। जैसे तैसे प्रशिक्षकों ने अपनी बात पूरी की। हालांकि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण में कम संख्या होने के कारण ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। मौखिक प्रशिक्षण के बाद मतदान कर्मियों ने ईवीएम के पार्ट्स जोड़ने एवं उसे चालू करने, वोटिंग कराने और चुनाव समाप्त होने के बाद उसे लॉक करने आदि का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया जो ठीक ठाक चला।
पहले दिन अनुुपस्थित रहे 25 मतदानकर्मी
मतदान कर्मियों के पहले दिन प्रशिक्षण दोनों पालियों में 1540 मतदान कर्मियों को उपस्थित होना था लेकिन इसमें 25 मतदानकर्मी अनुपस्थित रहे। कार्मिक प्रभारी/ सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने बताया अनुपस्थित मतदान कर्मियों को नोटिस भेजा जा रहा है। सभी के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
तीन को होने वाला प्रशिक्षण चार को
मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए प्रशासन ने तीन दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित किया था। इसमें पहली फरवरी से तीन फरवरी तक की तिथि रखी गई थी लेकिन तीन फरवरी को एमएलसी चुनाव के चलते शुक्रवार का प्रशिक्षण अब शनिवार चार फरवरी को होगा।