फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The tigress' location was not found even on the third day, panic continues

Pilibhit News: बाघिन की तीसरे दिन भी नहीं मिली लोकेशन, दहशत बरकरार

Fri, 13 Jun 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 13 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The tigress' location was not found even on the third day, panic continues
पीलीभीत। मेवातपुर गांव में किसान पर हमला करने वाली बाघिन की कोई लोकेशन नहीं मिली है। विभागीय टीमें बाघिन की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

माला रेंज के जंगल से सटे न्यूरिया क्षेत्र के मेवातपुर गांव में तीन दिन पूर्व खेत पर गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहे किसान मुकेश को बाघिन ने हमला कर मार दिया था। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश देखा गया। इसके बाद विभागीय टीमों ने उसकी निगरानी शुरू की थी। स्थिति को देख बाघिन को पकड़ने की अनुमति भी ली गई।
विज्ञापन

लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास तेज किए गए थे। घटना के बाद 10 घंटे तक बाघिन की मौजूदगी दिखाई दी थी।
माला रेंज समेत वनकर्मियों पर बाघिन ने हमला करने का प्रयास भी किया था, लेकिन उसके कुछ समय बाद से बाघिन की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। तीन दिन बीतने के बाद बृहस्पतिवार शाम तक बाघिन की मौजूदगी न मिलने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं कि बाघिन जंगल की ओर भी निकल गई। मगर आबादी क्षेत्र के निकट खेतों में डेरा जमाय होने की संभावना के चलते टीमें सतर्क हैं। निगरानी की जा रही है। साथ ही घटनाओं को टालने के लिए ग्रामीणों को भी खेतों की ओर अकेले न जाने समेत अन्य जानकारियां देकर जागरूक किया जा रहा है। माला रेंजर आरके सिंह ने बताया कि बाघिन की लोकशन ट्रेस नहीं हो सकी है। टीमों लगातार निगरानी में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed