{"_id":"9410fc652afafd8cffd7be2e02c40e1f","slug":"the-tiger-reserve-buffer-suri-forest-zone-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व का बफर जोन बनेगा सुरई जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर रिजर्व का बफर जोन बनेगा सुरई जंगल
Pilibhit
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अब सीमा से सटे उत्तराखंड की सुरई रेंज को बफर जोन बनाया जाएगा। यह निर्णय टाइगर रिजर्व एवं उत्तराखंड वन विभाग की संयुक्त बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज की सीमा उत्तराखंड के सुरई रेंज से जुड़ती है। टाइगर रिजर्व बनने के बाद जिले में जंगल की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने के साथ ही इससे जुड़ी सीमा में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी है। इसको लेकर शनिवार को उत्तराखंड की सुरई गेस्ट हाउस में उत्तराखंड वन विभाग एवं पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में टाइगर रिजर्व की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड की सुरई रेंज को बफर जोन बनाने का निर्णय लिया गया। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि सुरई रेंज के बफर जोन बनने से एनटीएस से सुरक्षा में मदद मिलेगी। इससे टाइगर रिजर्व की बाघ संरक्षण में सुविधा होगी साथ ही वन्यजीवों को बेहतर कॉरिडोर मिल सकेगा।
विज्ञापन
बैठक में उत्तराखंड के मुख्य वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, वन संरक्षक सुरेंद्र मेहरा, टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीओ डीपी सिंह, उत्तराखंड के नवीन चंद्र पंत, आरके मौर्य, सुरेंद्र चंद्र यैंदोला, केसी कफलटिया, यूडी कांडपाल, मेराज अनवर, विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।