{"_id":"62ed6856c1c6ac5e593c5b8a","slug":"the-tiger-killed-the-goat-after-entering-the-house-pilibhit-news-bly49363718","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर बाघ ने बकरी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर बाघ ने बकरी को मार डाला
विज्ञापन
पूरनपुर। हरीपुर जंगल से निकले बाघ ने रात गांव चंदिया हजारा के अनादि साना के छप्परनुमा घर में घुसकर बकरी को मार डाला। शोर-शराबे पर बाघ खेतों में भाग गया। गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर हरीपुर जंगल के किनारे बसे है। बाघ ने बृहस्पतिवार को गांव चंदिया हजारा के अनादि साना के घर में घुसकर बकरी को मार डाला। शोर-शराबे पर बाघ बकरी के शव को छोड़कर खेतों की ओर भाग गया।
वन एवं वन्य प्रभाग के प्रभारी रेंजर कपिल कुमार के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने बकरी के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि गांव में बाघ के पगचिह्न मिले हैं। बाघ की निगरानी के लिए टीम लगाई गई है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि बुधवार की रात बाघ गांव राहुलनगर के ब्रजमोहन के घर में घुसकर बकरी को उठा ले गया।
गांव चंदिया हजारा निवासी परमजीत सिंह के घर रात बाघ दीवार फांदकर घुस गया। आहट पर लोगों ने शोर-शराबा किया। तब बाघ खेतों की ओर चला गया। परमजीत के घर घुसे बाघ की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रधान ने बताया कि जंगल से निकलकर जंगली जानवर अक्सर गांव में आ जाते है। इससे गांव के लोग दहशत में है।