फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The three then returned to Elephant Tiger Reserve

टाइगर रिजर्व में फिर लौटे तीनों हाथी 

Wed, 07 Sep 2016 10:46 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 उत्तराखंड के सुरई रेंज से टाइगर रिजर्व में पहुुंचे हाथियों को वनविभाग की टीम ने बमुश्किल सुरई रेंज में बाहर किया लेकिन बुधवार दोपहर बाद हाथी पुन: टाइगर रिजर्व में दाखिल हो गए। वनविभाग के अनुसार वे रास्ता भटक गए हैं। फिलहाल उनकी निगरानी की जा रही है।

रविवार और सोमवार की रात उत्तराखंड के सुरई जंगल से भटककर तीन हाथी टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज में पहुंच गए थे। 24 घंटे में हाथी महोफ रेंज में करीब 15 किमी दूर बाइफरकेशन तक पहुंच गए थे। जानकारी होने पर वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर मंगलवार शाम तक हाथियों को महोफ रेंज की सीमा से बाहर कर उत्तराखंड के सुरई जंगल में भेज दिया था। बुधवार को भी वनविभाग की टीम इनकी निगरानी करती रही लेकिन दोपहर बाद करीब दो बजे हाथियों ने पुन: वापसी की और टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 57 में पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसडीओ केपी सिंह टीम के साथ पहुंचे। देरशाम तक हाथियों को उत्तराखंड की सीमा में वापस करने का प्रयास किया जाता रहा। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि हाथियों को आगे बढने से रोकने के लिए आग जलाई जा रही है साथ ही दो ओर से टीमें उनकी निगरानी कर रही है। उन्होंने बताया संभवत: हाथी रास्ता भटक गए हैं। इसलिए बार बार इधर उधर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed