{"_id":"d8e867e3ebab4f0df3a5d3b90010df89","slug":"the-third-day-continued-silent-indefinite-picketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी जारी रहा बेमियादी मौन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी जारी रहा बेमियादी मौन धरना
Purnpur
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जे के विरोध में रामलीला मेला मैदान बचाओ अभियान समिति का बेमियादी मौन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन तीन वकील सहित चार लोग धरना पर बैठे।
विज्ञापन
रामलीला मैदान पर अवैध कब्जे को लेकर तहसील कार्यालय परिसर में बेमियादी मौन धरना चल रहा है, जो तीसरे दिन भी जारी रहा। आज धरने पर वकील प्रदीप सक्सेना, अमित विसरिया, महेंद्र सिंह और नगर पालिका के पूर्व सदस्य सुरेश आजाद बैठे। धरने पर हुई सभा में मांग पत्र पर कार्रवाई न होने पर रोष व्यक्त किया गया। अनशनकारियों के समर्थन में तीसरे दिन डॉ. सुधाकर पांडेय, गौरव पांडेय, पूर्व विधायक प्रमोद प्रधान मुन्नू, अंशु गुुप्ता, अनुराग मिश्रा, अनुपम अग्निहोत्री, प्रदीप शुक्ला, नीरज प्रधान, त्रिभुवन शर्मा, मयंक गुप्ता, विष्णु वर्मा, संजीव वर्मा, दीपक मनचंदा, आदित्य मोहन वीरू, विनय मिश्रा, रवि यादव, प्रदीप गुप्ता, मोनू त्रिवेदी, मोनू गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
मेला कमेटी का नवीनीकरण निरस्त करने की मांग
पूरनपुर। नगर निवासी धर्मेंद्र सक्सेना, देवेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, अशोक खंडेलवाल, वीरेंद्र सक्सेना, रविंद्र भारद्वाज, गजेंद्र स्वरूप मिश्र, तोताराम आदि ने सहायक रजिस्ट्रार फार्म्स सोसायटी तथा चिट्स को भेजे पत्र मेें रामलीला कमेटी का डेढ़ दशक से नवीनीकरण न होने, कुछ लोगों पर चोरी छिपे फर्जी कमेटी बनाने, फर्जी वैलेंससीट, साधारण सभा फर्जी आदि का आरोप लगाया है। पत्र में दंबगों द्वारा कई सालों से 25 लाख रुपये प्रति साल दुकानदारों आदि से वसूली करने आदि का आरोप लगाया है। पत्र में संस्था के जीवित सदस्यों की समिति को ही मेला प्रबंधन के लिए अधिकृत कराने की मांग की है।
विज्ञापन