{"_id":"65a53d92d6389b7fa707238b","slug":"the-sun-did-not-shine-throughout-the-daypeople-kept-shivering-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-10785-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोहरे संग शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोहरे संग शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी
विज्ञापन
शहर में सोमवार की सुबह रोडवेज जाने वाली रोड पर छाया कोहरा । संवाद
गलन और शीत लहर के कारण सड़कों पर कम रही आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सोमवार को भी मौसम नहीं सुधरा, दिनभर धूप नही निकली, ऐसे में लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही तो शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेकर काम करते हुए नजर आए।
सोमवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन में करीब 11 बजे तक स्थिति ऐसी ही रही। इसके बाद दोपहर में कोहरा हल्का हुआ लेकिन धुंध शाम तक बनी रही। ऐसे में पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। पूरे दिन तराई शीतलहर की चपेट में रही।
गलन और सर्द हवा के चलने से लोग गर्म कपड़े पहनने के बाद भी कांपते रहे। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 13.2 व न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 14.1 और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।