{"_id":"0a4ed7c8a1f31d6f061bd2de5408b612","slug":"the-success-of-demonstrations-to-accommodate-busy-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना प्रदर्शन की सफलता को जुटे समायोजित शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना प्रदर्शन की सफलता को जुटे समायोजित शिक्षक
Pilibhit
Updated Tue, 29 Sep 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पांच अक्टूबर को होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय परिसर में मंगलवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा ने कहा कि एनसीटीई के ढुलमुल रवैय्ये के विरोध में पांच अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों के सामने विषम परिस्थितियां पैदा हो गई हैं। इन परिस्थितियों का दिलेरी से सामना करना होगा। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान ही ठोस रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
सुरेश राठौर ने अधिक से अधिक शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने धरने में शामिल होने की अपील की। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव कराने के बाद ही वापस आएंगे। सुरेशचंद्र मिश्रा, त्रिलोकी नाथ, राजेंद्र पटेल, अमरदीप, महेंद्रबाबू, नीरज गंगवार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
इस मौके पर गीता देवी, ममता देवी, हेमेश्वरी शर्मा, जयदेवी, अल्पना गंगवार, गीता गुप्ता, विमला गंगवार, दयाराम, नरेशचंद्र, मोहनलाल, उमा शर्मा, जयदेवी, हरकेश, मधुलिका, किरन, नसरीन, महेशचंद्र, रामपाल आदि मौजूद रहे।