फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The student who went to graze the animal died by drowning in the pond

पशु चराने गए छात्र की तालाब में डूबकर मौत

Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The student who went to graze the animal died by drowning in the pond
बिलसंडा। हाईस्कूल के छात्र अंकुर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद छात्र का शव तालाब से निकाला गया। अंकुर तीन बहनों में अकेला भाई था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मार गांव निवासी विजपाल खेती किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि जीवन यापन के लिए परिवार पशुपालन का भी करता है। बृहस्पतिवार को वह जरूरी काम से कहीं गए हुए थे। उनकी गैरमौजूदगी में सुबह दस बजे 15 वर्षीय बेटा अंकुर पशुओं को चराने के लिए गया था। गांव के बाहर एक तालाब में पशु पानी पीने के लिए घुस गए। काफी देर बाद पशु तालाब से नहीं निकले तो अंकुर पशुओं को निकालने के लिए तालाब में उतर गया। तालाब की गहराई का उसे आभास नहीं था। कुछ ही दूरी पर एक गहरे गड्ढे में वह डूबने लगा। तालाब के बाहर खड़े दूसरे बालक डूबने के डर से उतरे नहीं। गांव पहुंचकर बालकों ने अंकुर के परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। तालाब में छात्र की तलाश शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद उसको तालाब से निकाला गया। सूचना पर मौके पर पहुंची 112 पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक एसओ सदाकत अली फोर्स लेकर अस्पताल पहुंचे। पूछताछ के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया।
विज्ञापन

इकलौते बेटे को खोकर परिवार बेसुध
तीन बहनों का अंकुर इकलौता भाई था। मां कमला देवी और पिता गरीबी के बाद भी अपने बेटे की हर इच्छा पूरी करते थे। बेटा पढ़ लिखकर कुछ बन सके इसलिए उसका दाखिला बिलसंडा के अच्छे स्कूल में कराया। पढ़ने में होनहार बेटे को परिजन बड़ा अफसर बनाना चाहते थे। लेकिन कुदरत को कुछ और मंजूर था। बेटे की मौत से माता-पिता और बहनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed