फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The spies created a ruckus on the fear of disturbances in EVMs

ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका पर सपाइयों ने किया हंगामा

Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
The spies created a ruckus on the fear of disturbances in EVMs
पीलीभीत। ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए सपाइयों ने मंडी गेट पर हंगामा किया। कुछ वाहन रोके और चेक किए। साथ ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। बमुश्किल आधा घंटे बाद हंगामा शांत कराया जा सका।
विज्ञापन

कुछ जिलों में इवीएम और बैलेट पेपर से जुड़ी घटनाएं सामने आने के बाद जिले में भी सपा नेता सतर्क हैं। मतगणना से एक दिन पूर्व सपा नेताओं ने ईवीएम की पहरेदारी बढ़ा दी है। बुधवार दोपहर को सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंडी गेट पर एकत्र होने लगे। सपाइयों का आरोप था कि मंडी के तीन नंबर गेट से कुछ वाहन बाहर गए। बिना अनुमति उनको अंदर और फिर बाहर क्यों जाने दिया गया।
विज्ञापन

कुछ वाहनों पर उनको शक हुआ तो उन्हें रोककर तलाशी भी ली। हालांकि कुछ मिला नहीं। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा भी मौके पर पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं को गेट नंबर एक पर रोक लिया गया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को बिना तलाशी लिए ही अंदर जाने दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ लोग ईवीएम में गड़बड़ी करने की फिराक में हैं। इसे लेकर दिन में पौने तीन बजे से सवा तीन बजे तक काफी हंगामा होने पर एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed