{"_id":"b0558e895d0677af7282877f37dfac64","slug":"the-security-system-has-be-strengthen-for-the-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बोर्ड परीक्षाओं में नहीं हो सकेगी गड़बड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बोर्ड परीक्षाओं में नहीं हो सकेगी गड़बड़
पीलीभीत।
Updated Thu, 04 Feb 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने 18 फरवरी से नकल विहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर साल दर साल ईजाद किए जा रहे नकल के फंडों को नाकाम करने की पुरजोर तैयारी भी शुरू कर दी है। शासन को पिछली बोर्ड परीक्षा के दौरान कुछ जिलों में परीक्षा न देने वाले गैरहाजिर परीक्षार्थियों के नाम से कॉपियां शामिल करने की शिकायतें मिली थीं। इससे निपटने को अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नया तरीका निकाला है। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के भीतर अपने मोबाइल फोन के जरिए उपस्थित और अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या की जानकारी मुख्यालय को देनी होगी। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि इस नई व्यवस्था को लेकर जिले से तीन शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के तौर पर प्रशिक्षण लेने छह फरवरी को इलाहाबाद भेजा जा रहा है। ट्रेनिंग लेने के बाद मास्टर ट्रेनर जिले के केंद्र व्यवस्थापकों को इसका प्रशिक्षण देंगे।
परीक्षा सामग्री का वितरण शुरू
जिले में बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने को डीआईओएस कार्यालय में भी तैयारियां तेज कर दी गईं। बोर्ड मुख्यालय से प्रवेशपत्र, डेस्क स्लिप, नामावली आदि परीक्षा सामग्री डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है। इस सामग्री का वितरण भी शुरू किया जा चुका है।
हफ्ते भर में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि जिले के 87 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी, गेट, बाउंड्रीवॉल, प्रश्नपत्र रखने की दो अलमारियों आदि की व्यवस्था करने को लेकर पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सप्ताह भर के भीतर सभी जरूरी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।