{"_id":"58c54e204f1c1be35fdc3de4","slug":"the-second-day-too-the-district-is-immersed-in-the-celebration-of-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जीत के जश्न में डूबा रहा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जीत के जश्न में डूबा रहा जिला
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर विधायक संजय ने मंदिर, गुरुद्वारे में टेका माथा
जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया नए विधायक का स्वागत
मतगणना के दूसरे दिन रविवार को भी समूचा जिला भाजपा प्रत्याशियों की जीत के जश्न में डूबा रहा। भाजपा समर्थकों ने देर शाम तक आतिशबाजी और अबीर गुलाल उड़ाकर होली-दिवाली एक साथ मनाई। शहर विधायक संजय गंगवार ने रविवार सुबह अपने आवास संजय रायल पार्क पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद शहर के प्रमुख मंदिरों में जाकर माथा टेका और पूजा अर्चना की। इसके बाद वह शहर स्थित गुरुद्वारे भी गए। जहां ग्रंथी ने सिख संगत की ओर से उन्हें सरोपा भेंट किया। इस मौके पर लोगों ने संजय गंगवार के मंत्री बनने की दुआ मांगी। इस दौरान नए विधायक संजय गंगवार का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बरसे वोटों से जिला केसरिया रंग में रंग गया है। शनिवार दोपहर बाद से देर रात तक भाजपाई जीत के जश्न में डूबे रहे। शहर के हर कोने से आ रही आतिशबाजी की आवाज और आसमान में रंग बिरंगी रोशनी के साथ पटाखों की गूंज से ऐसा लग रहा था कि होली के साथ दीपावली का भी त्योहार आ गया हो। शहर विधायक संजय गंगवार के संजय रायल पार्क स्थित आवास पर रविवार भोर से ही उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ जुटने लगी थी। करीब सात बजे तक सैकड़ों की संख्या में लोग उनके आवास बधाई देने पहुंचे। संजय ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और अपनी जीत को आम जनता की जीत बताते हुए सबको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद शहर विधायक संजय गंगवार काफिले के साथ सबसे पहले साईं धाम मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना की। वहां से गौरीशंकर मंदिर और फिर ब्रह्मचारी घाट मंदिर गए। पंडित जयशंकर और प्रेम महराज ने विधिविधान से पूजा अर्चना कराई। आखिर में शहर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे जाकर माथा टेका। वहां के ग्रंथी ने जीत की बधाई देने के साथ ही उनके उज्जव भविष्य की ईश्वर से कामना की। समर्थकों ने भी मंदिर और गुरुद्वारे में माथा टेक संजय गंगवार के मंत्री बनने की कामना की। दोपहर बाद संजय गंगवार नानकमत्ता को रवाना हो गए।
इस मौके पर विधायक की पत्नी रश्मि गंगवार के अलावा मनोज पटेल, अमित बाल्मीकि, तुलाराम लोधी, स. रविंद्रपाल सिंह, स. रोमी सिंह, आरके मार्वल, विपिन अग्रवाल, नरेश वर्मा, कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।