{"_id":"995201283baaa76575617d906628dbbe","slug":"the-second-day-of-the-earthquake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी भूकंप के झटके से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी भूकंप के झटके से कांपे लोग
पीलीभीत।
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा से सटे इस जिले में रविवार दूसरे दिन भी भूकंप का झटका महसूस
विज्ञापन
होने पर जिले में हड़कंम मच गया। हालांकि भूकंप का यह झटका 16 सेकेंड का ही
था, लेकिन इसके महसूस होने मात्र से ही लोग कांप उठे। लोग घरों, दुकानों
से बाहर निकल खुले स्थानों में पहुंच गए तथा काफी देर बाद ही वापस दुकान,
मकान व कार्यालयों में लौटे।
दोपहर 12.10 बजे के करीब जैसे ही लोगों को भूकंप के इस झटके का अहसास हुआ वह डर व सहम गए।
लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग आनन फानन में घराें, दुकानों के बाहर सहमे हुए निकल आए। करीब 16 सेकेंड तक रहे इस भूकंप के भय के चलते करीब आधा घंटा तक लोग अपने घरों व दुकानों में नहीं गए। लोग नेपाल की तबाही का मंजर देख खतरा महसूस कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने भी तहसील प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। कहीं भी भूकंप से नुकसान पर संबंधित अधिकारियों से तुरंत वहां पहुंचने को कहा गया है।
अमरिया। क्षेत्र के गांव देवरनिया के पूर्व प्रधान वली अहमद के घर की दीवार में भूकंप के झटके के कारण दरार पड़ी।
कंट्रोलरूम में दी जा सकती है सूचनाएं
पिछले दो दिन से भूकंप के झटकों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर किया है। डीएम ओएन सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम का नंबर 05882-254888 है। इसके अलावा 05882-257911 व 05882-257990 पर भी सूचनाएं दी जा सकती हैं।
बंद रहेंगे स्कूल...
जिला विद्यालय निरीक्षक जेके वर्मा ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सभी स्कूल व सीबीएसई स्कूलों को 27 व 28 अप्रैल को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इधर बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि निदेशक बेसिक शिक्षा के निर्देश पर कक्षा एक से आठ के सभी स्कूलों को 27 व 28 अप्रैल को बंद रखने को कहा गया है।
इन क्षेत्रों में ज्यादा रहा असर
पूरनपुर, बीसलपुर, माधोटांडा, अमरिया, मझोला, बिलसंडा, दियोरियाकलां, घुंघचाई, न्यूरिया