फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Sangh celebrated its centenary and took out a procession in the city.

Pilibhit News: संघ ने मनाई शताब्दी, शहर में निकाला पथ संचलन

Thu, 02 Oct 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 02 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The Sangh celebrated its centenary and took out a procession in the city.
पीलीभीत।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संगठन की शताब्दी धूमधाम से मनाई। प्रांत स्तरीय संघ पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों की बैठक कर गोष्ठी का कार्यक्रम किया, इसके बाद शहर में पथ संचलन निकाला गया। जगह-जगह पथ संचलन पर पुष्प वर्षा भी की गई।
विज्ञापन



1925 में दशहरे के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को नया रूप देने के लिए डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने इसकी शुरुआत की। जिसकी शताब्दी बृहस्पतिवार को पूरी होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई द्वारा भव्य कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन

सह प्रांत सेवा प्रमुख चंदन के पीलीभीत पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद शहर के अशोक कॉलोनी ग्राउंड में सुबह नौ बजे संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार व माधवराव सदाशिवराव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांत सेवा प्रमुख चंदन ने गोष्ठी के बीच स्वयं सेवकों को शाखा लगाने के भी निर्देश दिए। इसके बाद सैकड़ो स्वयं सेवकों के साथ शहर में पथ संचलन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दिखाई दिए। सैकड़ों स्वयंसेवक अशोक कॉलोनी होते हुए सुनगढ़ी थाना, छतरी चौराहा, होते हुए अशोक कॉलोनी ग्राउंड पहुंचे। पथ संचलन में प्रमुख तौर पर जिला प्रचारक दुष्यंत चौहान, विभाग संघचालक ओमप्रकाश, सह विभाग प्रचारक अमित, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, कुलदीप, जगदीश सक्सेना, केशव वैश्य, अमित पाठक आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

फोटो



संवाद न्यूज एजेंसी



बीसलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को एकत्रीकरण कार्यक्रम हुआ। इसके बाद नगर में पथ संचलन निकाला गया।

एकत्रीकरण कार्यक्रम में बरेली से आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि संघ का सौ वर्ष का कार्यकाल बहुत अच्छे ढंग से पूरा हो गया है। अब भारत को विश्व गुरु बनाने का मौका आ गया है। संघ इसके लिए कृत संकल्प है। इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। इस मौके पर संघ के प्रांत प्रचारक अशोक खेनुआ, कॉलेज के प्रबंधक विष्णु गोयल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक ब्रह्म औतार अग्रवाल, प्रधानाचार्य हरीश शर्मा, सर्वेश कुमार, मोहित कुमार, प्रमोद अग्निहोत्री, जनार्दन मिश्रा, एकांक चंद्रा और रमेश पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विद्यालय से पथ संचलन निकाला गया। विद्यालय में शस्त्र पूजन भी हुआ। बैंडबाजा के साथ निकाला गया पथ संचलन प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद विद्यालय में ही आकर समाप्त हो गया। पथ संचलन में काफी स्वयंसेवक शामिल रहे।



-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed