फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The revised drawings submitted to the railway overbridge

रेलवे को सौंपी ओवरब्रिज की संशोधित ड्राइंग

Fri, 01 May 2015 11:52 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 01 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
The revised drawings submitted to the railway overbridge
जिलेवासियों के
विज्ञापन
लिए लंबे अरसे से नासूर बन चुके नौगवा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के जल्द निर्माण के आसार दिखने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री की दखलंदाजी के बाद ब्रिज कारपोरेशन ने रेलवे को ओवरब्रिज की संशोधित ड्राइंग सौंप दी है। 

शहर के नौगवा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग शहरवासी वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन इसका मांग को तबज्जो गत वर्ष मिली। रेलवे बोर्ड के अफसरों ने नौगवा रेलवे क्रासिंग का सर्वे करने के बाद इसके निर्माण की स्वीकृति दे दी। चूंकि इसके निर्माण को केंद्र सरकार व राज्य सरकार दोनों को ही धनराशि जारी करनी थी।

मामले में केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने ओवरब्रिज निर्माण में अहम भूमिका निभाई। केंद्रीय मंत्री ने प्रयास से केंद्र व प्रदेश सरकार ने 31.05 करोड़ रुपये धनराशि जारी कर दी।
यहां हुई देरी
इसका काम दो हिस्सों में होना है। रेलवे लाइन के ऊपर के भाग का निर्माण रेलवे कराना है, जबकि बाकी हिस्सा यूपी ब्रिज कार्पोरेशन को बनाना है। ओवरब्रिज का जो नक्शा (ड्राइंग) तैयार किया है, उसमें कुछ संशोधन के लिए यूपी ब्रिज कार्पोरेशन को भेजा गया था, लेकिन तबसे यह मामला अटका हुआ चल रहा था।
देरी पर केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी
ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी पर केंद्रीय मंत्री ने पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम से वार्ता कर नाराजगी जताई। बताते हैं कि केंद्रीय मंत्री के पैरवी के बाद ब्रिज कारपोरेशन ने संशोधित ड्राइंग रेलवे को सौंप दी है। ड्राइंग मिलने के बाद अब ओवरब्रिज निर्माण को गति मिलने की संभावना बढ़ी है।
ड्राइंग में संशोधन कार्य पूरा
केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने पूर्वोत्तर रेलवे जीएम से ओवरब्रिज निर्माण के बाबत वार्ता की थी। केंद्रीय मंत्री नेे बताया कि उन्होंने बताया कि ड्राइंग में संशोधन का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसे रेलवे को सौंपा जा चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
- एम आर मलिक, प्रवक्ता, केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed