फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The remaining 42 electoral warrior

चुनावी समर में बचे 42 योद्धा

Wed, 01 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 01 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
The remaining 42 electoral warrior
चुनावी समर में बचे 42 योद्धा
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया में बुधवार को बरखेड़ा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। इससे अब जिले की चार सीटों पर 42 प्रत्याशी मैदान हैं। नाम वापसी के बाद शाम को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। जिले की चारों सीटों के लिए 20 जनवरी से शुरू हुए नामांकन में 27 जनवरी तक कुल 47 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे थे। इसमें तीन नामांकन जिसमें बीसलपुर से सर्व संभाव पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र व पूरनपुर से लोकगठबंधन पार्टी के ओमकार व निर्दलीय राजेंद्र कुमार के नामांकन जांच के दौरान निरस्त हो गए थे। अब बुधवार को बरखेड़ा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के भाई ब्लाक प्रमुख अरुण गंगवार एवं निर्दलीय प्रत्याशी नीता ने नामांकन वापस ले लिया। इससे अब जिले में प्रत्याशियों की संख्या घटकर 42 हो गई हैं। तीन बजे तक चली नाम वापसी प्रक्रिया के बाद चुनाव प्रेक्षकों की मौजूदगी में सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन

शहर में सगे भाई आमने सामने
जिले में शहर विधानसभा सीट से पिछले चुनाव की तरह इस बार भी दो सगे भाई आमने सामने हैं। शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय गंगवार के भाई विजय गंगवार भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव में भी उन्होंने अपने भाई के खिलाफ चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें 1886 मत मिले थे। हालांकि इस बार उनका नाम वापस होने की उम्मीद थी और बुधवार को उनके प्रस्तावक नाम वापस लेने कलक्ट्रेट पहुंचे लेकिन नाम वापसी फार्म पर विजय गंगवार के हस्ताक्षर न होने के कारण आरओ ने नामांकन वापस करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed