फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Rahveer scheme is failing, people are not coming forward to help the injured.

Pilibhit News: राहवीर योजना तोड़ रही दम, घायलों की मदद को आगे नहीं आते लोग

Wed, 06 May 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The Rahveer scheme is failing, people are not coming forward to help the injured.
पीलीभीत। सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए शुरू की गई राहवीर योजना जागरूकता के अभाव में दम तोड़ती नजर आ रही है, जबकि घायल व्यक्ति के उपचार में मदद करने वाले के लिए विभाग की ओर से पुरस्कार राशि भी दी जा रही है। इसके बावजूद एक वर्ष में महज दो लोगों के नाम ही सूची में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल होने पर कई बार लोग समय से उपचार न मिलने के कारण अपनी जान गवां देते हैं। ऐसे में घायलों को समय से उपचार मिल सके। इसको लेकर वर्ष 2021 में गुड सेमेरिटन योजना का शुभारंभ हुआ। इसमें घायल को उपचार को पहुंचाने वाले व्यक्ति को परिवहन विभाग की ओर से पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती थी। इसमें भी लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद शासन स्तर से योजना का नाम बदलते हुए वर्ष 2025 में राहवीर योजना का संचालन किया। इस योजना के अंतर्गत घायल व्यक्ति को उपचार को पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये पुरस्कार दिया जा रहा है। एक वर्ष से संचालित योजना में प्रचार-प्रसार के अभाव में दम तोड़ रही है। गत वर्ष जिले के दो लोगों को ही इस योजना में शामिल किया है।
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने घायल अवस्था में लोगों को समय से उपचार मिल सके। इसको राहवीर योजना चलाई जा रही है। इसको लेकर लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से मिलता है लाभ
सड़क पर घायल युवक को कोई भी व्यक्ति उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाता है। इसके बाद वह व्यक्ति तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहता है। स्पाइनल कार्ड में चोट, दिमागी चोट या फिर व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो उपचार को पहुंचाने वाले व्यक्ति को इस योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed