फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The project centers on the office space dividing butter-milk

केंद्रों की जगह परियोजना कार्यालय पर बंट रहा घी-दूध

Sun, 24 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 24 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The project centers on the office space dividing butter-milk
दूध् काया्ऱ् ‌‌‌‌बंट रहा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 जिले में हौसला पोषण योजना अभी शुरू भी नहीं हुई है और बंदरबांट शुरू हो गया है। योजना के तहत पराग को आंगनबाड़ी केंद्रों पर घी-दूध पहुंचाने का जिम्मा मिला है, लेकिन मिलीभगत के चलते पराग के अधिकारी परियोजना कार्यालयों पर आंगनबाड़ी वर्करों को बुलाकर घी-दूध की सप्लाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

कुपोषण दूर करने को पुष्टाहार और हाटकुक के बाद अब हौसला पोषण योजना प्रारंभ की गई है। दो अगस्त से जिले में लागू हो रही इस योजना में गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों को दोपहर में गर्म खाना दिया है। इस पौष्टिक खाने के साथ दूध और देशी घी भी दिया जाना है। इसके लिए विभाग ने प्रदेश स्तर पर पराग दूध से करार किया है। इसके तहत पराग कंपनी से दूध (पाउडर) व घी के छोटे पैकेट बनाए गए हैं, जिन्हें पराग कंपनी प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचाएगी। इसके लिए घी दूध के दाम से अतिरिक्त भुगतान किया जाना है। लेकिन जिले में योजना शुरू होने से पहले ही इसमें खेल शुरू हो गया। अधिकारियों की मिलीभगत के चलते दूध घी की सप्लाई परियोजना कार्यालयों पर आंगनबाड़ी वर्करों को बुलाकर की जा रही है। रविवार को अवकाश के बाद भी नेहरू पार्क के सामने स्थित मरौरी ब्लाक के बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पराग के अधिकारी गाड़ी से घी दूध लेकर पहुंच गए और फोन से सभी आंगनबाड़ी वर्करों को सुपरवाइजरों के माध्यम से इसका वितरण शुरू करा दिया। जानकारी होने पर अब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो सभी घबरा गए और आनन-फानन में वितरण बंद कर दिया।
विज्ञापन


वर्जन
पराग कंपनी द्वारा घी और दूध बांटा जाना है। शनिवार को कुछ गांवों में वितरण कराया गया था। वितरण के समय जिन केंद्रों पर आंगनबाड़ी नहीं मिली अथवा वाहन पहुंचने में देरी हो गई होगी तो उन्हें परियोजना कार्यालय बुलाकर सामग्री बांटी जा रही होगी। पूरे मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकपूर, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed