फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The people used to be angry when they took out the balcony on the side of the temple.

मंदिर की तरफ छज्जा निकालने पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम 

Sun, 09 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 09 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
 मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की नियत से कराए गए छज्जा निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इसका पता लगने पर जमा हो गए रेलवे स्टेशन रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। मोहल्ला सुनगढ़ी के रहने वाले जसकरन सिंह अपनी जगह पर निर्माण करा रहे है। वहीं उनके बराबर में मंदिर की जगह है। मंदिर की जमीन पर दीवार के सहारे छज्जा निकालने पर शनिवार की रात विवाद हो गया था। मोहल्ले के लोगों ने मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर गुस्साए लोग रविवार को सड़क पर उतर आए और रेलवे स्टेशन रोड पर मधुवन कालोनी के सामने इकट्ठे होकर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी कर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। मामले की जानकारी सीओ सिटी अनुराग दर्शन को दी गई। सीओ के निर्देश पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह, कस्बा इंचार्ज कनकलता भार्गन पुलिस मौके पर जा पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद मामले को शांत कराया जा सका। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि मंदिर की दीवार से छज्जा निकालने को लेकर विरोध था। दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत की गई। इसके बाद कराए गए छज्जा निर्माण को तोड़ने व दुबारा ऐसी हरकत न करने पर दोनों में सुलह हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed