{"_id":"67b4df4dd4e4074b800f09ac","slug":"the-old-lady-has-been-wandering-for-widow-pension-for-four-years-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-131013-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार साल से विधवा पेंशन के लिए भटक रही वृद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार साल से विधवा पेंशन के लिए भटक रही वृद्धा
Wed, 19 Feb 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
पेंशन की जानकारी करने सीढि़यां चढ़कर विकास भवन के प्रोबेशन कार्यालय जाती निराश्रित फजरून निशा।
पीलीभीत। मोहल्ला आवास विकास स्थित कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली 65 वर्षीय फजरून निशां विधवा पेंशन के लिए पिछले चार साल से भटक रही हैं। हर बार अधिकारी उन्हें आश्वासन देकर टरका देते हैं। यह कहानी हर तीसरे बुजुर्ग की है।
प्रोबेशन कार्यालय में विधवा पेंशन के लिए रोजाना 10-15 बुजुर्ग तीसरी मंजिल तक सीढ़ियां चढ़कर कार्यालय पहुंच रहे है, लेकिन पेंशन को लेकर उन्हें कोई सही जानकारी नहीं दी जा रही है। मंगलवार को कार्यालय पहुंचीं फजरून निशां ने बताया कि लॉकडाउन से पहले उन्हें पेंशन मिल रही थी, लेकिन किन्हीं कारणों से बंद हो गई।
कागजात पूरे करने के बाद विभाग में जमा किए, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी उन्हें अब-तक पेंशन नहीं मिल सकी है। विभागीय अधिकारी हर बार पेंशन आ जाने का आश्वासन देकर टरका रहे है।
विज्ञापन
वृद्धा ने बताया कि तीसरी मंजिल तक पहुंचने में भी काफी दिक्कत होती है, इसके बाद भी उन्हें कोई सही जानकारी नहीं मिल रही है। हर माह तीन से चार चक्कर कटवा रहे है।
इस बार भी जल्द ही पेंशन आने का आश्वासन दिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बताया कि उनके कागजों में कुछ कमी होगी। जिसके चलते दिक्कत आ रही होगी। इसे दिखवाया जाएगा।