फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The number of roadways buses will increase on local routes on Bhaiya Dooj

Pilibhit News: भैया दूज पर लोकल मार्गाें पर बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे

Fri, 01 Nov 2024 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
The number of roadways buses will increase on local routes on Bhaiya Dooj
पीलीभीत के नौगवा चौराहे के पास खड़ी रोडवेज बस।संवाद
पीलीभीत। भैया दूज पर्व को लेकर परिवहन निगम के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाई और बहनों की सुविधा के लिए विभाग स्थानीय मार्गाें पर बसों के फेरे बढ़ाएगा। साथ ही लंबी दूरी वाले मार्गों पर अधिक बसों का संचालन करेगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन

पीलीभीत डिपो से 103 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 96 बसें निगम की और सात अनुबंध पर लगाई गई हैं। भैया दूज त्योहार को लेकर अधिकारियों ने लोकल मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही सवारियों की संख्या के सापेक्ष बसों के संचालन का निर्णय किया है। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली मार्ग पर अधिक सवारियां निकलने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस वजह से दिल्ली मार्ग पर अधिक गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। मौजूदा समय में इस मार्ग पर करीब 40 बसों का संचालन किया जा रहा है। अब इस मार्ग पर 12 अन्य बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी जाने
मार्ग पहले अब

दिल्ली 40 52

कानपुर 02 03
मथुरा 02 02

अलीगढ़ 02 02

लखनऊ 03 03

हरिद्वार 02 03
--
पूरनपुर और बीसलपुर मार्ग पर बढ़ेंगे फेरे
पूरनपुर मार्ग पर करीब सात और बीसलपुर मार्ग पर छह बसों का संचालन हो रहा है। इन मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाकर लोगों को यात्रा कराई जाएगी।
-
पर्व को लेकर पहले से ही तैयारियां कर ली गई हैं। सवारियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष नजर रहेगी।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed