Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The number of cranes increased in the district, 108 were found in the summer census.

Pilibhit News: जिले में बढ़ी सारसों की संख्या, ग्रीष्मकालीन गणना में मिले 108

Sun, 05 Jul 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The number of cranes increased in the district, 108 were found in the summer census.
जंगल से बाहर झुंड में घूमते सारस। स्रोत विभाग
पीलीभीत। राजकीय पक्षी सारस के संरक्षण के दिशा में किए जा रहे प्रयास रंग लाते दिखाई दे रहे हैं। ग्रीष्मकालीन सारस गणना-2026 में पीलीभीत वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत कुल 108 सारस दर्ज किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की शीतकालीन गणना की तुलना में अधिक हैं। सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से 22 और 23 जून 2026 को प्रदेशव्यापी ग्रीष्मकालीन सारस गणना अभियान के तहत जिले की विभिन्न वन रेंजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक सर्वेक्षण कराया गया। गणना के दौरान पीलीभीत रेंज में कुल 25 वयस्क सारस मिले, जबकि बीसलपुर रेंज में 65 सारस दर्ज किए गए। इनमें 55 वयस्क और 10 अवयस्क शामिल हैं। वहीं, पूरनपुर रेंज में 18 वयस्क सारस पाए गए। इस प्रकार पूरे वन प्रभाग में 98 वयस्क और 10 अव्यस्कों सहित कुल 108 सारस दर्ज किए गए।
विज्ञापन

डीएफओ भरत कुमार डीके अनुसार यह गणना केवल पक्षियों की संख्या जानने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सारस की वर्तमान आबादी, उसके वितरण क्षेत्र, प्रजनन स्थलों और प्राकृतिक आवास का वैज्ञानिक आकलन करना भी है। सारस को स्वस्थ आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र का प्रमुख संकेतक माना जाता है, इसलिए यह गणना जिले की झीलों, तालाबों, दलदली क्षेत्रों और कृषि परिदृश्यों की पारिस्थितिक स्थिति का भी महत्वपूर्ण संकेत देती है।
विज्ञापन

उन्होंंने बताया कि वर्ष 2025 की शीतकालीन गणना में 89 वयस्क और 9 बच्चों सहित कुल 98 सारस दर्ज किए गए थे, जबकि इस वर्ष ग्रीष्मकालीन गणना में यह संख्या बढ़कर 108 हो गई है। यह वृद्धि वन विभाग के संरक्षण प्रयासों और स्थानीय लोगों की बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed