फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The number of children suffering from cough, cold and fever has increased.

Pilibhit News: खांसी-जुकाम और बुखार के पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी

Mon, 22 Dec 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 22 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The number of children suffering from cough, cold and fever has increased.
पीलीभीत। जन आरोग्य मेले में रविवार को बाल रोगियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला, ठंड से जुकाम-खांसी, बुखार व कफ की समस्या से ग्रस्त बच्चों को परामर्श के साथ दवाएं दी गईं। परिजनों को आरोग्य मेलों में चिकित्सकों ने बच्चों को ठंड से बचाव के लिए सलाह दी।
विज्ञापन

रविवार को शहर के पुराना अस्पताल पीएचसी पर 25 से अधिक बाल रोगियों को चिकित्सक जनमेजय सिंह ने परामर्श दिया। यहां सीने में जकड़न के चलते सांस फूलने की समस्या के 5-6 बच्चे देखे गए, जबकि खांसी-जुकाम सहित बुखार के 20 बाल रोगियाें को परामर्श के साथ दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

यहां बच्चों को खासी-जुकाम व बुखार में दी जाने वाले सिरप की उपलब्धता मिली। वहीं शहर के बागगुलशेरखां में चिकित्सक रोहित गंगवार ने 60 मरीजों से अधिक की ओपीडी ली, यहां भी 15 से अधिक बाल रोगियों की संख्या रही। इसमें सरदर्द व पेट में समस्या से ग्रस्त बाल रोगी ज्यादा देखे गए। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीटोला में डॉ. पलाश ने 70 से अधिक मरीजों की ओपीडी में 20 से अधिक बच्चों को परामर्श दिया। यहां भी बाल रोगियों में दस्त, पेटदर्द व बुखार के अधिक मरीज देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed