{"_id":"67f955e6d6ccfbf52d067777","slug":"the-municipality-handed-over-the-records-to-the-investigation-team-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-133978-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नगर पालिका ने जांच टीम को सौंपे अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नगर पालिका ने जांच टीम को सौंपे अभिलेख
विज्ञापन
पीलीभीत। विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोपों की जांच कर रही सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता वाली जांच टीम को पीलीभीत नगरपालिका ने संबंधित अभिलेख मुहैया करा दिए हैं। अभिलेख मिलने से जांच में तेजी आएगी। साक्ष्य और अभिलेख मुहैया कराने के लिए जांच टीम ने कुछ दिन पहले नगरपालिका को रिमांइडर भेजा था।
गन्ना राज्यमंत्री के नगर पालिका प्रतिनिधि राकेश सिंह ने होली से पहले डीएम को शपथ पत्र पर शिकायत देकर नगरपालिका के विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। फाइटो रेमिडेशन कार्य, शहर में स्ट्रीट लाइटों को लगाए जाने में गड़बड़ी, अचानक से डीजल खर्च बढ़ जाने आदि का आरोप लगाया था।
नगरपालिका अध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया था। मामले में डीएम संजय कुमार सिंह ने शिकायती पत्र के सभी सात बिंदुओं की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की थी। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका से शिकायती पत्र के अनुसार अभिलेख मांगे।
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन ने अभिलेख नहीं दिए तो जांच टीम ने अनुस्मारक पत्र भेजा। बृहस्पतिवार को जांच टीम को नगर पालिका से मांगे गए अभिलेख प्राप्त हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि जांच के लिए नगर पालिका से अभिलेख प्राप्त हो गए हैं। जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी।